फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने नगर में निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने नगर में निकाली पदयात्रा
विज्ञापन


खुर्जा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में शनिवार को पदयात्रा निकालकर केंद्र-प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। विधानसभा क्षेत्र में यह पदयात्रा 15 दिसंबर तक लगातार निकाली जाएगी।
विज्ञापन

खुर्जा के जेवर अड्डा चौराहे पर शनिवार सुबह को काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। जहां कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक से 15 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ करते हुए शनिवार को क्षेत्रीय विधायक बिजेंद्र सिंह ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई। नगर के जेवर अड्डा चौराहे से कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा गांधी मार्ग, ककराला, कबाड़ी बाजार, दाताराम चौक होते हुए सिटी स्टेशन स्थित अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकर की उपलब्धियों और जनहित में किए कए कार्यों की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान हरीसिंह, भगवानदास सिंघल, हरेंद्र सिंह विधायक प्रतिनिधि, विजय सोलंकी, नवनीत बंसल, किशन सैनी, संजय शर्मा, हरजीत सिंह टीटू, राजू राघव, हरिओम मीणा, डीसी गुप्ता, ऋषभ पंडित, प्रोफेसर अजय छौकर, राजकुमार प्रजापति, तनुश्री प्रजापति, प्रिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें