फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 फैक्ट्रियां गंगा को कर रहीं मैली

Fri, 22 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 11 फैक्ट्रियां गंगा को अपवित्र कर रही हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने केंद्र सरकार को ऐसी 11 फैक्ट्रियों का विवरण भेजा है। अब अफसर गंगा में प्रदूषण का ग्राफ बढ़ाने वाली फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी का रास्ता रोकेंगे।
विज्ञापन


नमामि गंगे मिशन के तहत पिछले दिनों केंद्र सरकार ने केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अपने अपने कार्य क्षेत्रों में ऐसी इंडस्ट्रीज चिह्नित करने का आदेश दिया था जिनका गंदा पानी गंगा में पहुंचता हो।

प्रदूषण अफसरों के सर्वे में अनूपशहर, स्याना और डिबाई में 11 फैक्ट्रियां ऐसी पाई गई हैं जिनका गंदा पानी गंगा में बहाया जाता था। ऐसी फैक्ट्रियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


चिह्नित की गई औद्योगिक यूनिट्स की रिपोर्ट भी केंद्र सरकार को भेजी गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में इसी के मददेनजर बैठक का आयोजन हुआ था। बैठक में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों की सूची को अपडेट करा दिया गया।

क्षेत्रिय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि जिले के गन्ना मिल भी गंगा में प्रदूषण फैला रहे थे। मिल प्रबंधकों कर रिपोर्ट के मुताबिक मिलों ने गंदे पानी का यूटीलाइजेशन सिंचाई कार्यो में करना शुरू कर दिया है। जो फैक्ट्रियां गंगा का दूषित कर रही हैं, वह दूध व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें