कौशांबी। वैशाली सेक्टर-4 स्थित लाजवंती प्लाजा में चल रहे तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार दो संचालकों और नौ ग्राहकों को गिरफ्तार करके अदालत के समक्ष पेश कर दिया है। अब ट्रांस हिंडन क्षेत्र 22 स्पा सेंटर पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन और रजिस्टर में भी कुछ अहम तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने स्पा सेंटरों से 20 युवतियों और महिलाओं को मुक्त कराया है।
डीसीपी ट्रांस हिंडन की टीम ने सोमवार रात को वैशाली के प्योर थेरेपी स्पा सेंटर, ऑल स्पा सेंटर और माउंटेन स्पा सेंटर में एक साथ छापा मारकर 20 महिलाओं को मुक्त कराया। इसमें संचालक साहिल और आशू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीन स्पा सेंटरों से हिरासत में लिए गए अंकित, फहीम, गौरव जैन, नीलेश, नारायण सिंह, तेजेंद्र गिरी, सचिन जैन, मुकेश गर्ग और समीर नैय्यर आदि ग्राहकों को पकड़कर अदालत में पेश किया और वहां जेल भेज दिया गया। डीसीपी ऋजुल ने बताया कि ग्राहकों में ज्यादातर 40 की उम्र के पार हैं। स्पा सेंटरों के रजिस्टर और आरोपी संचालकों से कुछ अहम जानकारी मिली है। जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीएचए के 22 स्पा सेंटर भी पुलिस के रडार पर है।
मोटी कमाई का लालच देकर फंसाते थे युवतियों को
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुक्त कराई गई युवतियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। संचालक युवतियों को काम दिलाने और मोटी कमाई का लालच देकर बुलाते थे। उनसे प्रतिदिन अनैतिक देह व्यापार कराया जाता। ग्राहकों से मोटी धनराशि लेकर युवतियों को भरण-पोषण के लिए कुछ रुपये दिए जाते थे।
-