फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाई को 100 बेड के अस्पताल की सौगात जल्द

Tue, 09 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई में बने 100 बेड के अस्पताल का शुभारंभ जल्द ही किए जाने की संभावना है। अस्पताल के लिए उपकरण और अन्य सामानों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होते ही अस्पताल को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डिबाई में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर कर चुकी है।

अस्पताल में उपकरणों और फर्नीचर आदि के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर के एक वेंडर द्वारा स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। अस्पताल में स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अस्पताल का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि डिबाई के अस्पताल और खुर्जा के ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ एक साथ किया जा सकता है।

मरीजों को मिलेगी राहत
डिबाई में 100 बेड का अस्पताल शुरू होने के बाद डिबाई क्षेत्र, रामघाट, नरौरा, राजघाट, अनूपशहर आदि क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल में जिला स्तरीय सुविधाएं होंगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

डिबाई के 100 बेड के अस्पताल के लिए उपकरणों, फर्नीचर आदि सामानों के लिए शासन द्वारा बजट जारी किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर खरीद की जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया भी चल रही है। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें