फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निवेश पर दोगुनी रकम देने का झांसा देकर 10 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के नेहरूनगर में रहने वाली हरप्रीत कौर ने गुड़गांव हरियाणा के एक दंपती पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। दंपती ने पीड़िता को उनकी कंपनी में 10 लाख रुपये निवेश करने पर छह माह में 20 लाख रुपये वापस करने का झांसा दिया। पीड़िता की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि हरप्रीत कौर के मुताबिक दिसंबर 2024 में उनके पास गुड़गांव हरियाणा निवासी मनीष उपाध्याय आए। मनीष ने पीड़िता को बताया कि वह एक नई कंपनी खोल रहे हैं, उसमें पैसा निवेश करने पर उन्हें छह माह उपरांत ही दोगुनी रकम दी जाएगी। मनीष उपाध्याय पर विश्वास कर पीड़िता ने उन्हें अलग-अलग दिनों में 10 लाख रुपये दे दिए।
छह माह बीतने पर हरप्रीत कौर ने रुपये वापस मांगे तो मनीष उपाध्याय बहानेबाजी करने लगा। आरोप है कि तकादा करने पर मनीष उपाध्याय ने कोर्ट में रुपये देने की धमकी दी। विरोध पर मनीष और उसकी पत्नी वैभवी गुप्ता ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें