फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्काई शॉट से फ्लैटों में आग लगने का आरोप, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। स्काई शॉट की चिंगारी से शक्ति खंड-दो स्थित दिव्या अपार्टमेंट में आग लगने का आरोप लगाते हुए आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने इंदिरापुरम थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि दोनों को पटाखे जलाने से मना किया था लेकिन वह पटाखे जला रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिव्या अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक त्यागी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या ए-दो की बालकनी में आतिशबाजी के चलते आग लग गई थी। आग तेजी से फैली और 12 अन्य फ्लैटों की बालकनी को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान दीपक त्यागी किसी तरह से परिवार को लेकर फ्लैट से बाहर निकले। अन्य फ्लैटों में रहने वाले परिवार भी आग लगने के बाद किसी तरह से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि जितेंद्र शर्मा और राजीव सारस्वत अपार्टमेंट के नीचे खड़े होकर आतिशबाजी चला रहे थे। दोनों स्काई शॉट चला रहे थे, जिनसे फ्लैटों में आग लगने का खतरा हो रहा था। उन्होंने दोनों को आतिशबाजी करने से मना भी किया, लेकिन दोनों नहीं मानें। इस दौरान उनके द्वारा चलाया गया स्काई शॉट फ्लैट संख्या ए-दो की बालकनी में जाकर गिरा और आग लग गई। अशोक त्यागी के अनुसार इस घटना में कई फ्लैट की बालकनी में आग लगी और लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें