कई स्कूलों में बांटा गया रिजल्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए
शुक्रवार को कई स्कूल और कॉलेज में रिजल्ट बांटा गया। ऐसे में अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कक्षा स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे बच्चों के साथ मेधावियों ने पुरस्कार पाए।
हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामप्रकाश शर्मा ने कक्षा स्तर पर मेधावी रहे बच्चों में रेशमवती, जाहिव अंसारी, कृष्णा पता, रितु गुप्ता, मंजीत यादव, नयनदीप, शिवकांत वर्मा, जयदत्त गोस्मी, दिव्यांश प्रताप सिंह, यश तोमर, अंकित यादव, नेहा श्रीवास्तव, शिवम साहू, प्रांजल, राहुल, शकुंतला, आदित्य शर्मा, उपेंद्र शाक्य और दिव्यांशु उपाध्याय को पुरस्कृत किया। टॉपर रितु गुप्ता और वैैष्णो भारद्वाज का मेडल भेंट किए गए। प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने मेधावियों का हौसला बढ़ाया। एसएसके पब्लिक स्कूल में विष्णुप्रकाश मिश्र, संजीव शर्मा, अनुभव शर्मा और अंबिका शर्मा ने वंशिका, अर्जित, ध्रुव, रोहित, प्रशांत, खुशी, माल्या, सौम्या, अलफैज, कल्पना, रिपा, सािबि, रिषभ आदि को पुरस्कृत किया गया।
वंशीधर मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में अव्वल रहे बच्चों सरिता, शोभा, लकी, खुशी, उंजला, अलीना, सत्यम, गुनगुन, विकास, अंशिका साहू, ऊषा, करीना, विपिन और खुशबू को प्रबंधक अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने पुरस्कार बांटे गए। आरबीआरएम जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य मोनिषा सक्सेना ने मेधावी छात्र और छात्राओं में मौलश्री, अनन्त कुमार, राश्री, मानसी, शौर्य, लशिफऊा, देवांश, शिरीष, रिषिका और प्रियांशी समेत दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल में कक्षा स्तर पर अव्वल रहे जुबैरा अंसारी, रिदा फातिमा, दिव्यांशी यादव, नम्रा, सुहाना, शुभ सपरा, अक्षय कुमार, तनु राठौर, संस्कृति जैन, अफसनज और सिमरन समेत टॉपर रिदा और सुहाना ने प्रधानाचार्य शशि भार्गव से पुरस्कार पाया।
बीआर अंबेंट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य वंदना जैन ने मेधावियों को मेडल भेंट किए। पुरस्कार पाने वाले अवसार गाजी, दीपिका सोलंकी, सूरज साहू, अनुराग, खुशी सक्सेना, राकेश, मीनाक्षी और अभिषेक के नंबर सर्वाधिक रहे। वेदमाता गायत्री विद्या मंदिर में प्रशांत कुमार, गरिमा गौतम, प्रेम यादव, हर्षिता, स्नेहलता, दीप्ति ने पुरस्कार पाया। मदरशील मेमोरियल अकादमी जूनियर हाई स्कूल में कक्षा स्तर पर मेधावी बच्चों को प्रबंधक नरसिंह थरेजा और प्रधानाचार्य रेनू थरेजा ने पुरस्कृत किया। शैक्षिक गतिविधियों में विशेष योगदान के लिए देव मिश्रा, मोनिष्का, महिमा, अभय मिश्रा, रूचि शाक्य, अनमोल शर्मा, नूरी और अंशुमन ने भी पुरस्कार पाया। मेधावियों के सम्मान में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।