राजकीय महिला महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं ।स्रोत-संस्थान
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजधन ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीकॉम की प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
बीकॉम द्वितीय वर्ष की जरीन फातिमा ने प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष की अलशिफा नाज ने द्वितीय, बीकॉम तृतीय वर्ष की राबिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार बीकॉम तृतीय वर्ष की तनीषा व बीकॉम प्रथम वर्ष की सामिया फातिमा को मिला। प्रतियोगिता का संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष व रेंजर्स अधिकारी सरिता गौतम ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अर्चना पांडे, डॉ. बृजेश कुमार रहे। वहीं प्रतियोगिता का समापन केंद्र सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ लेकर किया गया। संवाद