फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर एजेंसी स्वामी के आत्महत्या करने के मामले में भाई ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। थाना क्षेत्र के गांव पापड़ में ट्रैक्टर एजेंसी स्वामी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को एजेंसी स्वामी के भाई ने आठ लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव पापड़ निवासी ज्ञानेंद्र ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जितेंद्र यादव (42) की दातागंज से बरेली मार्ग पर ट्रैक्टर की एजेंसी है। एजेंसी में भाई जितेंद्र यादव व लल्लाबाबू साझेदार थे। साझेदार के जेल जाने के बाद से भाई अकेला ही एजेंसी चला रहा था।
आरोप है कि एरिया मैनेजर, सेल्स मैनेजर समेत आठ लोग आए दिन दुकान पर आकर भाई को धमकाया करते थे कि सेल बढ़ाओ नहीं तो तुम्हारा लाइसेंस निरस्त करा दिया जाएगा। उक्त लोगों ने इतना प्रताड़ित किया कि भाई ने 21 नवंबर को अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दातागंज गौरव विश्नोई का कहना है कि पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें