उझानी में लिसनिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को पुरस्कृत करते ररोहित भदवार। स्रोत- आयोजक
उझानी। लिसनिंग मैक्स-21 की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपने अंदर सुनने की शक्ति विकसित करने पर जोर दिया।
लिसनिंग मैक्स- 21 के फाउंडर राजन मेंहदीरत्ता की देखरेख में शेखूपुर के शिखर इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूल-कॉलेजों के 30 छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी इंटरमीडिएट के थे। प्रतिभागियों को सुनने की कला से अवगत कराया गया।
इसके बाद आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में जैनब ने बेस्ट लिसनर का पुरस्कार पाया। मोनिका द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में रवि यादव बेस्ट लिसनर बने। अंकित पाल द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को मुख्य अतिथि रोहित भदवार और डॉ. आरके वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नेहा बी, रबीना, इक़बाल अहमद, उपवन धवन पंकज मिश्रा, सुबोध पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद