फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फुट गहरी कुइया में दबे युवक को मिला नया जीवन

Sat, 24 Jan 2015 12:53 AM IST
बिसौली (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे तक 25 फुट गहरी कुइया में मिट्टी में दबा डाककर्मी सकुशल बाहर आ गया। हालांकि इसके साथी को शुरू मेें ही निकाल लिया गया था। एसओ देशराज सिंह और कानूनगो शंकरलाल गुप्ता पूरे समय मौके पर ही रहे।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा के गांव नगलाजैत निवासी 26 वर्षीय अनुपम शर्मा पुत्र उमेश शर्मा अपने खेत मेेेेेेेेें 25 फुट गहरी कुइया में पंखा को ठीक करने घुसा।

लगभग 11 बजे उसका मित्र विमल भी कुइया मेेेेेें घुस गया। इसके साथ ही एक अन्य साथी सुरेंद्र बाहर ही खड़ा रहा। जब अनुपम कुइया में पंखा ठीक करने लगा तो मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी। अनुपम तो 25 फिट गहराई पर मिट्टी में दब गया जबकि विमल अभी थोड़ी ऊचाई पर था।
विज्ञापन


इधर बाहर खड़े सुरेंद्र ने चीखना शुरू कर दिया। आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान भाग कर मौके पर आ गए। लोगों ने विमल को थोड़ी सी मिट्टी हटाकर निकाल लिया लेकिन अनुपम को बाहर नहीं निकाला जा सका।  थोड़ी ही देर में अनुपम के परिजन भी आ गए। फोन पर सूचना मिलते ही प्रभारी एसओ देशराज सिंह जेसीबी लेकर पहुंच गए। वहीं एसडीएम गुलाबचंद्र ने भी कानूनगो शंकरलाल गुप्ता को जेसीबी के साथ मौके पर भेज दिया।

अब दोनो जेसीबी ने कुइया के समीप खोदना शुरू कर दिया। बताते हैं कि अनुपम को हाथ हिलता हुआ दिखाई दिया तो सभी की आस जगी। कुइया पूरी खुद भी नहीं पाई थी कि मिट्टी की एक ढांग भरभराकर गिर पड़ी। यह देखकर सभी के हाथ पैर फूल गए लेकिन प्रयास जारी रहा। शाम चार बजे जब जेसीबी अनुपम के पास पहुंच गई और उसे सकुशल निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया।
संयोग अच्छा था, जा रही थी जेसीबी
बिसौली। यह महज इत्तेफाक ही था कि जब एसडीएम गुलाबचंद्र ने जेसीबी के चालक को फोन किया तो जेसीबी घटनास्थल के समीप ही एक सड़क पर से गुजर रही थी। मौके पर भीड़ देखकर और एसडीएम के फोन होते ही जेसीबी दस मिनट में ही पहुंच गई। इधर बाहर निकलने पर अुनपम ने बताया कि वह तो हनुमान चालीस ही पढ़ता रहा। उसके ऊपर न तो मिट्टी गिरी और न ही कोई ईंट। उसके शरीर पर एक खरोंच भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें