फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवरलिफ्टिंग में अभिनव को गोल्ड

Sat, 24 Jan 2015 12:49 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर (गाजियाबाद) में हुई दो दिवसीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बदायूं के अभिनव कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने बैंच प्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। अभिनव का लक्ष्य आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना है।
विज्ञापन

कोच ब्रजेश साहू के निर्देशन में अभिनव एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।

बदायूं एसपी सिटी के यहां ड्राइवर के रूप में कार्यरत दुर्वेश कुमार के पुत्र अभिनव कुमार ने पहले यूनिवर्सिटी की ओर से पठानकोट में हुए ऑल इंडिया पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सेलेक्शन कराते हुए छठा स्थान पाया।

वहीं मोदीनगर में 17 जनवरी को हुई दो दिवसीय उप्र पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर कटेगिरी में 85 किलोग्राम भार की बेंच प्रेस उठाकर पहला स्थान पाए। अभिनव ने बताया कि वह रोजाना पॉवरलिफ्ंिटग की प्रैक्टिस करते हैं। इसमें कोच ब्रजेश साहू उनकी मदद करते हैं।
विज्ञापन


अभिनव ने बताया कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना है। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। अभिनव को गोल्ड मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें