फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत पर काम कर रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव अहरुइया में खेत पर काम कर रहे युवक को छह लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी अशोक पाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार दोपहर वह अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों से छह लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने उन्हें घेर लिया और गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह खुद को बचा नहीं सके।
अशोक ने बताया कि कुछ दिन पहले धान काटने को लेकर पड़ोसी गांव यूसुफनगर निवासी राजिद से उनका विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते राजिद ने सगीर, रियाज समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजिद समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें