फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रद्धालुओं को गंगा पार कराने पर भिड़े नाविक, एक का सिर फूटा

विज्ञापन
घायल नाविक बबलू। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उझानी। कछला घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा पार कराते समय नाविक आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के नाविकों ने दूसरे की नाव से श्रद्धालुओं को जबरन उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर डंडा मारकर नाविक युवक का सिर फोड़ दिया गया। हंगामे के बाद आरोपी नाविक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

घटना शनिवार अपराह्न करीब एक बजे की है। कछला के वार्ड नंबर- तीन निवासी बबलू (19) पुत्र मेवाराम भी घाट पर अपनी नाव चलाते हैं। घायल बबलू ने पुलिस को बताया कि उनकी नाव में पांच-छह श्रद्धालु गंगा पार जाने के लिए सवार हुए। वह नाव लेकर बढ़ा, तभी पंखिया नगला इलाके के नाविक आ गए।
आरोपी नाविकों ने यह कहते हुए श्रद्धालुओं को उतारना शुरू कर दिया कि घाट पर पहले से उनकी नाव खड़ी हैं। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी तो आरोपी नाविकों ने बबलू को पीट दिया। आरोपियों में एक नाविक ने बबलू के सिर में डंडा मार दिया। बबलू के घायल होने की सूचना के बाद उनके परिचित नाविक भी मौके पर पहुंच गए, तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन

घायल बबलू को लेकर परिवार के लोग कछला पुलिस चौकी पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों को आरोपियों के नाम-पते भी बता दिए। पुलिस ने बबलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उनका प्राथमिक उपचार भी कराया। बता दें कि श्रद्धालुओं को नाव में बैठाने को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। दो साल पहले फिरोजाबाद जिले के श्रद्धालुओं से भी मारपीट की गई थी।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कहासुनी में एक नाविक को पीटने की जानकारी पुलिस को मिली थी। घायल नाविक का मेडिकल कराया गया है। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें