फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवाओं को जल्द मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा, पुस्तकें पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को कोचिंग सेंटरों की लाइब्रेरी सुविधा अब उनकी ग्राम पंचायतों में निशुल्क मिलेगी। प्रथम चरण में जिले की 127 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रहीं हैं। यहां पर किताबों से लेकर कंप्यूटर व वाईफाई की सुविधा मिलेगी। डिजिटल लाइब्रेरी में नेशनल बुक ट्रस्ट की किताबों की खेप पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

चयनित सभी ग्राम पंचायतों में एनबीटी की पुस्तकें पहुंच रहीं हैं। इसी के साथ लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर उपकरण की आपूर्ति दूसरी फर्म की ओर से की जानी है। इसके लिए ऑर्डर हो चुके हैं। वहीं एक फर्म की ओर से स्थानीय प्रकाशकों की किताबें और फर्नीचर भी जल्द ही पहुंचने उम्मीद है। जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में से 127 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रहीं हैं।
योजना के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार लाख रुपये की डिजिटल लाइब्रेरी बनेंगी, इसके लिए उन्हीं ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है जहां का पंचायत भवन तीन कमरों से अधिक है।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में करीब दो लाख की पुस्तकें खरीदी जाएंगी, इनमें से 50 प्रतिशत पुस्तकें नेशनल बुक ट्रस्ट और 50 प्रतिशत स्थानीय प्रकाशकों की चयनित की जाएंगीं। इन पुस्तकों में इतिहास, साहित्य के साथ बच्चों की पढ़ाई से संबंधित होंगी। जिला पंचायत अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तकें सभी चयनित ग्राम पंचायतों में पहुंच रही हैं।

नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तकें चयनित ग्राम पंचायतों पर पहुंच रहीं हैं, वहीं स्थानीय प्रकाशक की पुस्तकें, फर्नीचर, कंप्यूटर आदि उपकरणों की भी आपूर्ति जल्द ही की जाएगी। -केशव कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें