फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जबी में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मारने का गंभीर आरोप लगा है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान अनमोल दीक्षित पुत्र कौसर दयाल निवासी गांव बेहटा जबी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें