बदायूं के गांव रुदेना घघोसी में दो पक्षो में मारपीट के घायल सीएचसी पर बैठे। संवाद
बिल्सी। गांव रुदेना घघोसी में मंगलवार शाम जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। संघर्ष में दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बिल्सी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष के प्रवेंद्र, ओमपाल, सोमवीर और रंजीत पुत्रगण हरनाम, कालीचरण पुत्र झंडू सिंह, राजनश्री पत्नी रंजीत, सत्यवती पत्नी ओमपाल और रविंद्र पुत्र कालीचरण घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के हरिओम पुत्र इलकार, अजीत पुत्र राजन, बर्फा पत्नी महावीर, महावीर पुत्र साहब सिंह, जमुना सिंह और सुखवीर पुत्र महावीर भी घायल हो गए।
क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद