बिनावर। गांव विजयनगला में बाइक से जा रहे युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी रूपेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर को वह बाइक से जा रहा था, तभी गांव के मुकुल, अभि और राजन ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में रुपेश के सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। सीओ सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद