फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Dec 2025 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में एक युवक पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बीच आरोपी और किशोरी की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें किशोरी उसे अपना प्रेमी बता रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के बयान भी पुलिस ने दर्ज कराए हैं। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। अब कोर्ट में भी उसके बयान किए जाएंगे। इस बीच युवक और किशोरी की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोपी युवक को अपना प्रेमी बता रही है।  

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र के गांव बीधानगला का रहने वाला दीपू, उनकी 15 साल की बेटी को बीते 15 दिसंबर को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह को किशोरी अपने घर पहुंची। परिजनों के पूछने उसने पूरी बात बताई। इसके बाद थाने जाकर शिकायती पत्र दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

'प्रेम करती हूं जेल नहीं जाने दूंगी', ऑडियो वायरल 
किशोरी के पिता की तहरीर पर एक तरफ जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट की है। वहीं दूसरी ओर किशोरी ने प्रेमी को फोन कर उसको जेल न जाने देने की बात कही है। यह पूरी बात उसने फोन पर की, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किशोरी कह रही है कि वह प्यार करती है, जेल नहीं जाने देगी। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें