फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफपुर में डेंगू से युवक की मौत, जिले में 15 नए मरीज मिले

विज्ञापन
कैंप में स्वास्थ्य जांच और दवाएं लेने उमड़े ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मंगलवार को भी डेंगू के 15 नए मरीज मिले हैं। इस बीच आसफपुर ब्लॉक के गांव दूंदपुर में एक युवक की डेंगू से मुरादाबाद के अस्पताल में मौत होने की खबर भी है। मंगलवार को मलेरिया के तीन और बुखार के 831 नए मरीज भी मिले हैं। जिले के पांच ब्लॉक के 34 गांवों तक डेंगू का प्रकोप पहुंच चुका है।
विज्ञापन

अक्तूबर के पहले सप्ताह में नए मिलने वाले मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस दौरान करीब दस लोगों की निजी अस्पतालों में डेंगू और बुखार से मौत भी हो चुकी है। मंगलवार को जिले में 647 लोगों की एलाइजा जांच में 15 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। नए मिले डेंगू के मरीजों में उझानी ब्लॉक के ननाखेड़ा में पांच, जगत के लखनपुर में तीन, उनौला में चार, शहर के मोहल्ला नई सराय के दो और नेकपुर का एक मरीज है।
इधर, आसफपुर ब्लॉक के गांव दूंदपुर के युवक की मुरादाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। गांव के शरीफ इदरीसी के 20 वर्षीय पुत्र जुनैद इदरीसी को बुखार आने पर परिवार वालों ने चंदौसी के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे मुरादाबाद ले गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने नौ स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाए गए। बुखार के 831 और मलेरिया के भी तीन मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 121 हो गई है। मंगलवार को 177 घरों में लार्वा तलाश किया गया। इस दौरान 29 घरों में लार्वा मिला। मलेरिया विभाग ने 191 गांवों में मच्छर और लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव कराया।
मंगलवार को डेंगू के 14 नए मरीज मिले हैं। कहीं से किसी मौत की कोई सूचना नहीं है। बुखार और मच्छरजनित बीमारियों से प्रभावित गांवों में लगातार अभियान चलाकर हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांचें कराई जा रही हैं। -डॉ. तहसीन, नोडल अधिकारी संक्रामक रोग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें