फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। नगर के अटल चौक के पास बृहस्पतिवार को दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सरोरी निवासी शरण पाल सिंह (32) पुत्र सत्यपाल सिंह अपनी रिश्तेदारी में होली मिलने बाइक से गए थे। लौटकर आते समय कस्बे के अटल चौक के पास पैगा निवासी शिवम पुत्र प्रेमपाल सिंह की बाइक से टक्कर हो गई। बताया कि वह शहर में सब्जी लेने आ रहा था। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में शरण पाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिवार के लोगों को मिली जिसके बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन



बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सनाय निवासी भूपेंद्र पुत्र धीर सिंह। बुधवार को वह बाइक से गांव सनाय जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक तपस्सी आश्रम के पास पहुंची तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें