अलापुर/जगत। अलापुर थाना पुलिस ने युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना अलापुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिस टीम ने ककराला-उसहैत रोड पर अकील के ट्यूबवेल के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सुहैल पुत्र मुन्ने उर्फ मुनच्वर खां, निवासी वार्ड संख्या 14, कस्बा ककराला, थाना अलापुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा .315 बोर और एक कारतूस बरामद किया। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। संवाद