फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरात चढ़ने के दौरान सड़क पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस, महिला की मौत

विज्ञापन
मृतका किरन का फाइल फोटो
विज्ञापन
सिलहरी। सड़क पर बरात चढ़ने के दौरान लगे जाम में फंसने के कारण एंबुलेंस से अस्पताल ले जाई जा रही बीमार महिला की हालात और बिगड़ गई। हायर सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका के पति ने एक मैरिज लॉन संचालक को पत्नी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मामले में वीडियो फुटेज के साथ आज पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

गांव लखनपुर निवासी भूपेंद्र ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक पत्नी की हालत बिगड़ गई। इस पर उन्होंने शहर से निजी एंबुलेंस बुलवाई और पत्नी को उपचार के लिए बरेली ले जाने लगे। भूपेंद्र का आरोप है कि शहर की पुरानी चुंगी के पास सड़क पर बरात चढ़ रही थी, जिससे शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी तक जाम लगा हुआ था।
उनकी एंबुलेंस प्रसाद मंदिर के पास जाम में फंस गई। आरोप है कि करीब एक घंटे तक एंबुलेंस जाम से नहीं निकल सकी। बरेली स्थित हायर सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने किरन को मृत घोषित कर दिया। पति का कहना है कि यदि समय से अस्पताल पहुंच जातीं तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

पति ने आरोप लगाया कि लॉन में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। शादी समारोह के दौरान बराती और अन्य लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन बदायूं-बरेली मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। पति ने जाम लगने के दौरान वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं, जिसमें एंबुलेंस जाम में फंसी साफ दिख रही है।
बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम उन्होंने नहीं कराया था। हालांकि जाम के वक्त ही उन्होंने पुलिस को फोन पर सूचना दे दी थी। शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने की वजह से वह तहरीर नहीं दे पाए थे। आज संंबंधित मैरिज हॉल संचालक के विरुद्ध तहरीर देंगे। इधर, सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि जाम में फंसने से महिला की मौत के मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।

मृतका किरन का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें