फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दादरी में ट्रक से कुचलकर दहगवां के युवक की मौत

विज्ञापन
भूरे। फाइल फोटो
विज्ञापन
जरीफनगर। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत दहगवां के वार्ड-10 मजरा जल्लूपुर निवासी एक युवक की गौतमबुद्ध नगर के दादरी में सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान भूरे (28) पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भूरे दादरी में एक सीमेंट की कंपनी में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य किया करता था। वह शनिवार की रात ट्रैक्टर खड़ा करके कंपनी की साइट पर खड़े थे, तभी किसी चालक ने उसके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि मृतक की ट्रक चालक से पुरानी दुश्मनी थी। उसने ही जानबूझकर घटना को अंजाम दिया। दादरी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक थाने में खड़ा करा लिया है। परिजनों ने बताया कि देर रात तक शव गांव में पहुंचेगा। मृतक, तीन बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें