फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता कराएगा यूथ फॉर इंडिया

Sun, 18 Jan 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला कांग्रेस के यूथ फॉर इंडिया अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शहर के एसके फील्ड, ओवरब्रिज के निकट सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय हाल ही में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान लिया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया गया है। दौड़ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अजीत यादव होंगे। वहीं आयोजन की देखरेख यूथ फॉर इंडिया अभियान से जुड़े पदाधिकारी करेंगे। यूथ फॉर इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा, जिलाध्यक्ष अनूप यादव एवं प्रमोद पाल ने शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खिलाड़ियों के पंजीकरण, ट्रैक व्यवस्था व प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी मौके पर उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें