फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सर्द हवा ने बढ़ाई गलन, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंची छात्र-छात्राएं

Sun, 18 Jan 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शनिवार तड़के घने कोहरे और सर्द हवा के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दृश्यता बेहद कम होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दो दिनों में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इससे दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। हाईवे, शहर की मुख्य सड़कें और ग्रामीण मार्ग सभी कोहरे की चादर में लिपटे रहे। सुबह के समय भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर सबसे अधिक आवागमन पर दिखाई दिया। कोहरा की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। रोडवेज बसों और निजी वाहनों की गति काफी धीमी रही। जिससे लोगों को अतिरिक्त समय लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। धूप न निकलने तक बाजारों में ठंड का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों ने खुले स्थान में पहुंचकर धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें