फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवा उत्सव 28 अक्तूबर को, पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के कल्चरल ट्रैक (राष्ट्रीय युवा उत्सव) के तहत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 28 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से ऑडिटोरियम, डायट के हॉल में हाेगा। उत्सव में युवा अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम ने बताया कि युवा उत्सव में लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), चित्रकला एवं कविता लेखन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। आयु की गणना 26 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
लोकनृत्य, लोकगीत एवं नुक्कड़ नाटक की समूह विधाओं में एक दल में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। लोकनृत्य एवं लोकगीत में अधिकतम तीन संगतकर्ता भी शामिल किए जा सकते हैं, जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। संगतकर्ताओं सहित दल के कुल सदस्यों की संख्या 10 से अधिक नहीं होगी। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें