उसहैत। कटरा सादातगंज चौकी क्षेत्र के गांव केशव नगला के पास बृहस्पतिवार की दोपहर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के बाद युवक म्याऊं सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी आर्येंद्र (22) पुत्र राजेंद्र और डहेलिया गांव निवासी रवि (21) पुत्र वीरपाल बृहस्पतिवार अपराह्न करीब दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर आर्येंद्र चला रहा था, जबकि रवि उसके बगल में बैठा था।
केशव नगला के पास सड़क पर गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया जाने से रवि का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए। पहिये के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हादसे की परिजनों को सूचना दे दी गई है।