फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
राहुल शर्मा फाइल फोटो
विज्ञापन
बिल्सी। गांव अंबियापुर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से राहुल शर्मा (40) पुत्र राजेश शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राहुल शर्मा शुक्रवार रात घर में पंखे का तार लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। वह गंभीर हालत में गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी बिल्सी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव में भी शोक का माहौल बन गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें