फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डनलप व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और बेटा घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल के बाहर लगी भीड़। स्रोत- ग्रामीण - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ
विज्ञापन
दहगवां। मेरठ हाईवे पर शुक्रवार सुबह आठ बजे उलटी दिशा से आ रहा डनलप बाइक सवार दंपती से टकरा गया। इलाज के दौरान बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो वर्षीय पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी लोकेश (26) पुत्र कल्लू अपनी पत्नी नन्ही देवी (23) और दो वर्षीय बेटे जितेंद्र के साथ बाइक से गांव सिकंदराबाद से घर लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जरीफनगर के पास हाईवे पर बैलगाड़ी से चलने वाला डनलप उलटी दिशा से आ रहा था। इस दौरान वह लोकेश की बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकेश सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी और छोटा बेटा भी चोटिल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को सीएचसी दहगवां भेजा। यहां चिकित्सकों ने लोकेश की हालत नाजुक देखते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, मगर इलाज के दौरान लोकेश ने दम तोड़ दिया। पत्नी और पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन


परिजन बोले- हेलमेट पहने थे लोकेश
परिजनों ने बताया कि लोकेश ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि गंभीर चोटों से उसकी जान बच नहीं सकी। परिवार का कहना है कि अगर डनलप चालक गलत दिशा में न चल रहा होता तो यह हादसा नहीं होता।

परिवार में मचा कोहराम
लोकेश की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। माता-पिता, पत्नी और रिश्तेदारों का खराब हाल है। घर में छोटे बच्चे के भविष्य को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद डनलप चालक मौके से भाग गया। डनलप को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर रॉन्ग साइड से आने वाले बड़े वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और निगरानी की मांग की है।


ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, भतीजा घायल
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में अपने भतीजे के साथ बाइक से जा रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं भतीजा घायल हो गया। घटना नई सड़क के पास भैरो नगला गांव के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था।
जगुआसेई गांव निवासी 40 वर्षीय कुसमा पत्नी रुम सिंह अपने 28 वर्षीय भतीजे मनोज पुत्र पाती राम के साथ बैंक जा रही थीं। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और रोजमर्रा के काम से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब वे भैरो नगला गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुसमा सड़क पर दूर जा गिरीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मनोज भी घायल हो गए।
दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कुसमा को मृत घोषित कर दिया। घायल भतीजे मनोज का अस्पताल में उपचार किया गया। हादसे के बाद चालक,ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

घायलों की मदद करना कार चालक को पड़ा महंगा, रिपोर्ट
बदायूं। शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव पटना देवकली निवासी सागर कश्यप दिल्ली की किसी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार को वह अपने भाई के साथ किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गढ़िया रंगीन जा रहे थे। इनका कहना है कि रास्ते में सड़क पर महिला व युवक को घायल पड़ा देखकर उन्होंने मदद के लिए अपनी कार रोकी और एंबुलेंस को बुलाने के लिए फोन करने लगे।
इसी बीच किसी ग्रामीण ने उनकी कार का फोटो खींचकर दातागंज पुलिस को भेज दिया। इस पर पुलिस ने सागर कश्यप को डहरपुर के पास से हिरासत में ले लिया। सागर ने बताया कि बाद में दातागंज पुलिस ने उसे मूसाझाग पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि मूसाझाग पुलिस ने कार सवार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है। संवाद

हादसे के बाद अस्पताल के बाहर लगी भीड़। स्रोत- ग्रामीण- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें