फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुलेट-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में युवक की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
शव गांव पहुंचा तो लगी ग्रामीणों व परिजनों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव विसारत नगर निवासी आकाश यादव (28) पुत्र विमलेश यादव की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आकाश यादव अपनी बुलेट से शुक्रवार को ईंट-भट्ठे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह म्याऊं-दातागंज मार्ग स्थित गौतरा मोड़ से आगे बढ़े कि सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आकाश बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार लेकर मौके से भाग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पहुंचाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आकाश की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे कि डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर गांव विसारत नगर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में हर किसी की आंखें नम थीं। आकाश के दादा विजय बहादुर सिंह गांव के प्रधान थे, जिनका कुछ समय पूर्व बीमारी से निधन हो गया था। आकाश तीन भाई हैं। इससे बड़े विकास और छोटा अरुण है। आकाश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि दातागंज रोड पर अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हुआ है। परिजनों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

शव गांव पहुंचा तो लगी ग्रामीणों व परिजनों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें