फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। मोहल्ला सकलेनी निवासी 22 वर्षीय अनस पुत्र कल्लू की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अनस बैंडबाजे का कार्य करता था। मंगलवार देर शाम वह नहाने जा रहा था, इसी दौरान वह अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाने लगा। तभी अचानक उसे तेज करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन

परिजन उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है और शव को दफनाने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें