बदायूं। दरोगा भर्ती परीक्षा देने आए अमरोहा जिले के थाना सैदनगरी के गांव पुटसल के रहने वाला युवक रोबिन उस समय पुलिस ने पकड़ लिया था जिस समय बायोमेट्रिक मिसमैच होने के बाद जांच की गई। आधार कार्ड से प्रवेश पत्र के नाम से मिलान नहीं हो सका। केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने अधिकारियों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद रविवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेजा है। संवाद