फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में जूता-चप्पल कारोबारी की मौत, चार लोग घायल

Sun, 23 Aug 2026 03:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में कस्बा सखानू के पास शनिवार रात हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से जूता-चप्पल कारोबारी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यश गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सखानू कस्बा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक जूता-चप्पल कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


सखानू निवासी यश गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता (22 वर्ष) अपने साथी विपिन (30 वर्ष) के साथ बाइक से बदायूं से लौट रहे थे। विपिन मोबाइल मरम्मत का काम करते हैं। गांव खरखोली के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर शिवम, सूरज और एक अन्य युवक सवार थे। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि यश गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में विपिन, शिवम, सूरज और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें