फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
यादराम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसौली। क्षेत्र के रानेट गोविंदपुर गांव में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिसौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

रानेट गोविंदपुर गांव निवासी रामचंद्र का 31 वर्षीय पुत्र यादराम बृहस्पतिवार रात घर की छत पर सो रहा था। यादराम शुक्रवार सुबह उठा तो उसका हाथ छत के पास से ही गुजर रहे बिजली के तार में छू गया। करंट के झटके से वह छत से नीचे गिर गया। गिरने से यादराम की मौके पर ही मौत हो गई।
यादराम के भाई राजकुमार ने बताया कि यादराम अपने चार भाई में सबसे छोटे थे। यादराम के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी 12 साल की और बेटा 10 साल का है। हादसे के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक माहौल है।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आकर किसान के बेटे की पंजाब में मौत



दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा निवासी अमरपाल के दो वर्षीय पुत्र माधव की पंजाब में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई । अमरपाल पंजाब राज्य में रोपड़ जिले के आनंदपुर साहिब में परिवार सहित रहकर खेती-बाड़ी में काम करते हैं।



मोतीपुरा निवासी शिशुपाल सिंह यादव ने बताया कि उनकी अमरपाल के परिजनों ने बात हुई। उनके अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह आनंदपुर साहिब में अमरपाल का दो वर्षीय पुत्र माधव खेल रहा था, तभी खुले हुए बिजली के तार को उसने छू लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। माधव, अमरपाल का इकलौता बेटा था। पंजाब से अमरपाल और उनकी पत्नी कंचन माधव का शव लेकर बृहस्पतिवार को देर शाम अपने गांव मोतीपुरा पहुंचे। माधव की मौत का समाचार सुनकर अमरपाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें