फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी से विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
सुधीर कुमार फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
उसहैत। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी सुधीर कुमार उर्फ सुबोध (24) पुत्र नंदकिशोर की शुक्रवार को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद शुक्रवार देर रात युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुधीर विषाक्त पदार्थ गांव की एक कीटनाशक की दुकान से रात में ही खरीदकर लाया था। कीटनाशक खुद पी लेगा इसका उन्हें अंदाजा नहीं था।
बता दें कि सुधीर कुमार का विवाह चार साल पहले थाना दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी युवती से हुआ था। उसकी दो साल की एक बेटी है। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें