फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में लगे कंटीले तारों में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 09 Jun 2026 05:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वह अपने खेत पर रोपाई करने गया था। उसका शव खेत में पड़ा मिला।  
विज्ञापन
राजीव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में खेत की रोपाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक रविवार रात को खेत की रोपाई करने घर से गया था। सोमवार सुबह तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजनों को उसका शव खेत में ही मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दम्मीनगर के रहने वाले 28 वर्षीय राजीव अपने खेत पर मक्का की रोपाई के काम से गए थे। रात भर घर नहीं लौटकर आए। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं आए तो परिजन उनकी तलाश में खेतों पर पहुंचे। इस दौरान राजीव का शव खेत की घेराबंदी में लगे कंटीले तारों के पास पड़ा मिला। 

परिजनों ने बताया कि कंटीले तारों में विद्युत करंट आने के कारण राजीव उसकी चपेट में आ गए थे। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्रामीण खेत पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजीव के एक छोटा बेटा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें