फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। बाइक सवार बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन

बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव बंशीनगला निवासी बाबू (25) की ससुराल हजरतपुर क्षेत्र के गांव ग्योति में है। बृहस्पतिवार दोपहर बाबू बाइक से ससुराल आ रहे थे। जमालपुर के पास उसकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं पहना था। इससे उसकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। हजरतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली गई है। उसमें कुछ बोरी खल है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें