फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विनोद फाइल फोटो
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भैंसामई गांव के सामने शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव फकीराबाद निवासी विनोद 22 पुत्र राजपाल एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार आए किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विनोद शादीशुदा था और परिवार का मजदूरी करके भरण-पोषण करता था। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किये जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें