फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सिरसा गांव के उमेश की मौत हो गई। वह अपने खेत पर फसल देखने गए थे। उनके खेत में ट्रांसफार्मर रोकने को बंधे तार में करंट आ रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी उमेश उर्फ गुड्डू (48) खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उमेश मंगलवार सुबह अपने खेत पर धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान उनके खेत में लगे ट्रांसफार्मर को रोकने के लिए बांधे गए तार में हाईटेंशन लाइन का करंट आ रहा था। जैसे ही उमेश उसके नजदीक से गुजरे कि उन्हें करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। ये देखकर उस दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इसी बीच उमेश के परिवार वाले खेत पर पहुंच गए। परिवार वाले उन्हें बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में देवचरा के नजदीक उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से उमेश की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें