फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत 
विज्ञापन
बजरी भरे ट्रक ने साइकिल सवार वीरेश नाम के युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक भी पलट गया। इसके बाद करीब एक घंटे तक रोड पर यातायात ठप रहा। हादसा सोमवार सुबह बिसौली-इस्लामनगर रोड पर हुआ। 
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव कुढ़ौली निवासी वीरेश (28) पुत्र करन सिंह सोमवार को पूजा का सामान खरीदने साइकिल से बिसौली आया था। खरीददारी करने के बाद वह गांव लौट रहा थ। रास्ते में बिसौली इस्लामनगर रोड पर कुढ़ौली मोड़ के पास उसे बजरी भरे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में वीरेश की मौके पर मौत हो गई। ट्रक पर पलट गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक बिसौली-इस्लामनगर रोड पर जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने ट्रक को हटवा कर यातायात सामान्य कराया। वीरेश के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। उसके परिवार में कोहराम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें