फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्टेटस पर फोटो डालने को लेकर विवाद, युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया पर फोटो साझा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बिना अनुमति महिला का फोटो स्टेटस पर लगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का फोटो पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने मोबाइल के स्टेटस पर लगा दिया। फोटो महिला के परिजनों की नजर में आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। परिजनों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इधर, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया पर फोटो लगाने की बात सामने आई है। युवक से पूछताछ की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें