फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक टकराने पर युवक की पीटकर हत्या, शादी से पहले घर में मातम

विज्ञापन
हजरतपुर थाना के गांव चितरी में घटना के बाद जमा लोगों की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
विज्ञापन
दातागंज। जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम बाइक टकराने के बाद हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक अजय (24) के घर में छोटे भाई लखन की शुक्रवार को शादी है, उसकी बरात बृहस्पतिवार देर शाम गांव से बिहार जानी थी। इसी कार्यक्रम के लिए वह जरूरी सामान खरीदने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अजय हजरतपुर बाजार से शादी का सामान खरीदकर अपने गांव सुकटिया लौट रहा था। उसके साथ दूसरी बाइक पर भाई पवन, तहेरा भाई पंकज और बहनोई श्यामवीर भी थे। चितरी गांव के सामने अहिरपुरा निवासी अनुज की बाइक से अजय की बाइक टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
आरोप है कि चितरी द्वारिकापुरी गांव के जितेंद्र, विपिन और अनुज ने अजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब अजय के पीछे आ रहे परिजन मौके पर पहुंचे और जानकारी ली, तो आरोपियों के सात-आठ परिजन भी आ गए और उन पर भी हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और परिजनों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर गांव में ही फरार हो गए। बहनोई श्यामवीर ने आरोप लगाया कि बेहोश पड़े अजय को भी लातों से मारा गया। परिजन अजय को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा नेकसू ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हजरतपुर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अजय बेहोश हालत में था और उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। मृतक के बहनोई श्यामवीर ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी है। घटना के बाद चितरी और सुकटिया गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।

शादी वाले घर में पसरा मातम
अजय की मौत की खबर मिलते ही सुकटिया गांव में शादी वाले घर में कोहराम मच गया। खुशियों की जगह अचानक मातम छा गया। मृतक अजय नोएडा में नौकरी करता था। उसकी दो छोटी बच्चियां हैं। घर में पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शादी की तैयारियां रुक गई हैं।



यह मामला सड़क हादसा का लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजन जो शिकायत करेंगे, उस आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - राहुल पांडेय, सीओ दातागंज

हजरतपुर थाना के गांव चितरी में घटना के बाद जमा लोगों की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें