फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बयाना के 40 हजार वापस न मिलने पर युवक ने चौकी के सामने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। जमीन खरीदने के लिए दिए बयाने के 40 हजार रुपये वापस न मिलने से परेशान युवक ने रविवार को आसफपुर पुलिस चौकी के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया। युवक का आरोप है कि रकम वापस दिलाने के लिए वह कई बार पुलिस से शिकायत कर चुका था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीसरी बार चौकी पहुंचने पर डांटकर भगाए जाने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सीकरी निवासी मान सिंह पुत्र ओमकार के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले उसने मन्नूनगर के पूर्व प्रधान प्रमोद को जमीन खरीदने के लिए 40 हजार रुपये बयाना दिया था। बाद में जमीन का सौदा नहीं हो सका। आरोप है कि इसके बाद प्रमोद ने बयाने की रकम वापस नहीं की। रुपये मांगने पर भी भुगतान न होने पर मान सिंह ने करीब दो माह बाद पुलिस चौकी में तहरीर दी।
युवक का आरोप है कि पहली शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद उसने एक अगस्त को दोबारा तहरीर देकर रुपये वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की, लेकिन इस पर भी सुनवाई नहीं हुई। रविवार को वह तीसरी बार शिकायत लेकर चौकी पहुंचा। आरोप है कि वहां उसे डांट-फटकार कर भगा दिया गया। इससे आहत होकर उसने चौकी के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों और लोगों ने युवक को रोककर बचाया। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। रुपये के लेनदेन से विवाद जुड़ा हुआ है। युवक ने किसी के उकसावे में आत्मदाह जैसा कदम उठाया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें