फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धारदार हथियार से युवक पर हमला घायल, गंभीर

सार

दहगवां नगर पंचायत के वार्ड छह में बाजार से लौट रहे युवक फकरे आलम पर तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहगवां। बाजार करके लौट रहे युवक पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उस पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। मरा जानकर हमलावर भाग गए। पुलिस ने उस सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



नगर पंचायत दहगवां के वार्ड नंबर छह निवासी इश्याक पुत्र मोम्मद्दीन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई फकरे आलम सहसवान के ज्यारत से बजार कर वापस घर लौट रहा था। ब्लॉक मोड़ पर पहुंचते ही एक युवक सहित दो अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे फकरे आलम घायल हो गया। उसे पुलिस और परिजनों ने दहगवां सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया मामलला संज्ञान में है। तहरीर मिली जांच कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें