फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाली निकालने के विवाद में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में निजी जगह पर नाली निकालने के विवाद में चार लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने लोहे की भारी वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी प्रशांत रायजादा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उनकी निजी जगह पर अपने घर की नाली निकालने का प्रयास कर रहा है। वह इसका विरोध करते हैं, इसी बात को लेकर पड़ोसी उनसे रंजिश मानता है। आरोप है कि सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे।
तभी आरोपी अपने तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा और नाली के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर एक आरोपी ने लोहे की भारी वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें