विजयी प्रतिभागी को प्रतीक चिह्न देते आयोजक मंडल के सदस्य। संवाद
वजीरगंज। ब्लॉक क्षेत्र की गांव करकटपुर के एक इंटर काॅलेज में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में ब्रज क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी ने शुभारंभ किया।
ग्राम करकटपुर में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग गांवों से आए खिलाड़ियों ने अपने वजन-माप कराया। जूनियर बालक, वर्ग 50 किलो भार वर्ग में सुधीर-प्रथम, आयुष-द्वितीय व दीपक-तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलो भार वर्ग में आयुष-प्रथम, साहूल-द्वितीय और तस्लीम ने तृतीय स्थान पाया। रेफरी की भूमिका नितिन ठाकुर ने निभाई। आयोजक टीम के शिवम चौहान, अमन, लवलेश, अजय, गौरव, आकाश चौहान ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता अगले वर्ष भी होगी। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राघव चौहान, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, पं. देवेश शंखधार आदि मौजूद रहे।