वजीरगंज। पीतल नगरी डिपो की एक बस में रविवार को बिसौली से अपने घर लौट रही युवती के साथ महिला परिचालक ने अभद्रता की। युवती ने मारपीट का भी आरोप लगा है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बेटी के साथ बस में तैनात महिला परिचालक ने धक्कामुक्की की। आरोप है कि परिचालक ने युवती को जबरन बस से उतारने का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि महिला परिचालक ने युवती को खींचते हुए वजीरगंज तक परेशान किया। घटना के समय, जब उन्होंने पीतल नगरी डिपो के संबंधित अधिकारी से फोन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करानी चाही, तो उनका फोन नहीं उठाया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला परिचालक ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफॉर्म के बजाय सामान्य कपड़ों (पैंट-शर्ट) में थीं। उन्होंने संबंधित परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संवाद