फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी से 11 दिन पहले युवती की मुरादाबाद में डेंगू से मौत

विज्ञापन
बदायूं के दबतोरी क्षेत्र के गांव परसिया में शोभा सिंह की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बरात आने से 11 दिन पहले गांव परसिया में शोभा सिंह (22) की डेंगू से मौत हो गई। चार दिन से बुखार पीड़ित युवती का पहले चंदौसी और फिर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। चंदौसी में हुई जांच में युवती डेंगू पॉजिटिव मिली थी। 17 नवंबर को युवती की लग्न जानी थी। वहीं गांव में कई अन्य भी बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी भूराज सिंह की बेटी शोभा सिंह को चार दिन पहले तेज बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चंदौसी के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। मृतका के भाई सनी उर्फ गौरव सिंह ने बताया कि अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने डेंगू बताया था। सोमवार रात शोभा की तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, शोभा की बरात 21 नवंबर को आनी थी। लग्न लेकर जाने की पूरी तैयारी थी। शादी के कार्ड रिश्तेदारों में बांटे जा चुके थे। कपड़े और उपहार भी खरीदे जा चुके थे। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव में मृतक शोभा का भतीजा शौर्य प्रताप सिंह, मुनेश पाल सिंह, कलावती देवी, मोना देवी, कल्लो देवी बुखार से पीड़ित हैं। सभी का उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि गांव में टीम भेजकर दिखवाया जाएगा कि युवती की मौत की वजह क्या रही। साथ ही गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें