बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम किसरूआ में संपत्ति और हिस्सा-बंटवारे के विवाद को लेकर चाची और उसके बच्चों ने मिलकर एक युवती और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान ईंट लगने से युवती का सिर फट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कुसुमा, राधा, विकास और रीतेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ग्राम किसरूआ निवासी नीलम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह अपनी भैंसों को चारा डालकर प्लॉट से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसकी चाची कुसुमा हिस्सा-बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगी। जब नीलम ने विरोध किया, तो चाची कुसुमा, उसकी बेटी राधा और दो बेटे विकास व रीतेश लात-घूंसों से उसकी पिटाई करने लगे।
आरोप है कि इसी बीच कुसुमा ने ईंट-पत्थर फेंके, जिससे एक ईंट नीलम के सिर में जा लगी और वह लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर जब नीलम की मां बरफा देवी बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद